आज दिनांक 23-03-2024 शनिवार को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने झारखंड प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक अहम बैठक झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एस शंकर की अध्यक्षा में रांची में किया।उक्त बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी ताईदुल इस्लाम साहब ने शिरकत किया। प्रदेश प्रभारी ताईदुल इस्लाम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.के फैजी के दिशा निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश में पार्टी ने दो लोक सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जिसमें राजमहल लोकसभा सीट और हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मेदवार उतारने को लेकर अहम चर्चा किया गया। उक्त प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश महासचिव मोहम्मद हंजेला शेख ने हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बसंत गंजू का नाम का घोषना करते हुए उनका माला पहनना कर स्वागत किया।प्रदेश प्रभारी ताईदुल इस्लाम ने कहा कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया सोषीत,वंचित आदिवासी,दलित,अल्पसंख्याक के साथ हो रहे नाइंसाफी को लेकर सड़क से सदन तक अपनी लड़ाई को लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामा उरांव प्रदेश सचिव नासीरुद्दीन शेख नासिर प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाशीम अख्तर प्रदेश कार्य समिति सदास्य राकेश राम सहित अन्य मौजूद थे।