मंत्री हफीजुल हसन समेत देशभर के शायर और कवि होंगे शामिल, आजाद जनता दरबार में सजेगी साहित्य की महफिल

Spread the love

रांची : आजाद जनता दरबार रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आगामी 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को ‘एक शाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम’ शीर्षक से कुल हिंद मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री हफिज़ूल हसन अंसारी समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद रहेंगे.कार्यक्रम रात 8:30 बजे से अनम किला, आजाद नगर, नयासराय, भारत पेट्रोलियम के निकट, रांची में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए मो आज़ाद अंसारी ने कहा की कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्य, शायरी और कविता के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से शायरों और कवियों के शामिल होने की संभावना है। मुशायरे और कवि सम्मेलन में साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम की निजामत सुफियान हैदराबाद और असीम काकोरी करेंगे. इस मौके पर शायर हाशिम फिरोजाबादी,डॉक्टर सबा बलरामपुरी, असद आज़मी, गुले सबा, प्रतिभा यादव , नंदिनी अंजुम और गुफरान चुलबुल, जमील अख्तर ज़ैदपुरी, मुमताज़, अलिफ़, निसार दानिश, अत्ताउल्लाह रहबर राँचवी, कैफ़ी आज़मी मौजूद रहेंगे. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता को ध्यान में रखते हुए परदे का विशेष इंतजाम किया जाएगा। आयोजन समिति ने साहित्य प्रेमियों, शायरी और कविता के प्रशंसकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता में आज़ाद अंसारी,मौलाना अनवारुल हक, तौकीर आलम और हाजी रियासत हुसैन मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *