माले कार्यालय में भगतसिंह शहादत दिवस मनाया गया

Spread the love

रांची : भाकपा-माले राज्य कार्यालय में शहीद ए आजम भगतसिंह का 93 वीं शहादत दिवस मनाया गया। माले कार्यकर्ताओं ने शहीद भगतसिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मौन श्रद्धांजलि दिया गया।
इस अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता कॉ शुभेन्दू सेन ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ चुका है। मजदूर, किसान विरोधी कानून लाये जा रहे हैं। कारपोरेट हित में सरकार हर लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने की साज़िश कर रही है। सरकार के नीतियों का विरोध करने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना,देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाता फ्रीज करना और चुनाव बांड घोटाले के जरिए हजारों करोड़ चंदा लिया गया। यही नहीं देश के संविधान को भी बदल कर तानाशाही राज कायम करने की कोशिश है। आज भगतसिंह के रास्ते हमें इन भूरे अंग्रेजों के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करना होगा और 2024 के इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करना होगा। शुभेंदु सेन ने इंडिया गठबंधन के दलों से अपील की है कि अविलंब वे एकताबद्ध हो कर भाजपा के खिलाफ सड़क पर उतरें।
शहादत दिवस कार्यक्रम में जगरनाथ उरांव, नदीम खान, सुदामा खल्को,भीम साव, अनंत गुप्ता,छुटुराम महतो, शांति सेन,आईति तिर्की, कुमार वरूण,नेहा सिन्हा, सोनाली केवट, इनामुल हक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद लहरी ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *