झारखंड तंज़ीम रांची महानगर के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन

Spread the love

रांची : झारखंड तंज़ीम के संस्थापक शमशेर आलम और झारखंड तंज़ीम रांची महानगर महानगर कमेटी के द्वारा हिंदपीढ़ी थर्ड स्ट्रीट झारखंड तंज़ीम कार्यालय में आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर सामूहिक रुप से रांची झारखण्ड व पूरे देश के लिए ख़ुशहाली और अमन चैन की दुआएं मांगी गई। शमशेर आलम ने इफ्तार पार्टी में शामिल सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से रांची में सभी समुदाय के लोग गंगा जमुना तहज़ीब की हमेशा मिशाल कायम करते हैं। मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री हफ़ीजुल हसन अंसारी, मंत्री इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि रोज़ा इफ़्तारी सामाजिक मिसाल है। देश का कोई भी समुदाय हो हर पर्व सभी एक दूसरे के साथ मिल जुलकर मनाते हैं। उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी और दावते इफ़्तार में शामिल हुए। मौके पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, विधायक एम टी राजा, झामुमो नेता फरीद खान, कारी अंसारुल्लाह, शहबाज आलम,थाना प्रभारी सुनील कुमार, श्री महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव, अब्दुर्रहमान, तनवीर गद्दी, राशिद जमील, अकील अख्तर, मो फिरोज, मो सन्नी, मो तबरेज, लाडले खान, बाबू, पप्पू, सज्जाद इदरीसी, जमील अख्तर सुनो समेत सैंकड़ों लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *