रांची के सहायक बिशप थिओडोर ने लगभग 60 गरीब बच्चों को शैक्षणिक किट वितरण कर अपना बिशप अभिषेक का 9वां वर्षगाठ मनाया

Spread the love

रांची: रांची से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर कानीजाड़ी गांव है।यहां आर. सी. प्राथमिक विद्यालय स्थित है और यह पांचवीं कक्षा तक संचालित होता है। यहां करीब 60 विद्यार्थी हैं और काफी गरीब हैं। इस बार रांची के सहायक बिशप थिओडोर मस्करेन्हास ने अपनी बिशप अभिषेक की वर्षगांठ मनाने के लिए इस विद्यालय में कुछ पुरोहितों के साथ इस गांव का दौरा किया और उन्हें स्कूल बैग, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, रंगीन पेंसिल, पेंसिल बॉक्स और ज्योमेट्री बॉक्स से युक्त शैक्षणिक किट वितरित की। बिशप थियोडोर ने बच्चों को अपने संदेश में समझाया कि उन्हें कड़ी मेहनत करने और जीवन में कुछ बनने की आवश्यकता है। बच्चों से कहा कि उन्हें ज्ञान और दिल दोनों से बड़ा बनना है। उन्होंने उनसे यह भी बताया कि जिनकी मदद से हमें ये सामग्री मिल रही है उनके लिए प्रार्थना जरूर करना। समारोह का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ। फादर आशित टोप्पो ने वितरण की व्यवस्था की। फादर आनंद डेविड खलखो रांची पल्ली के पल्ली पुरोहित, फादर विनय केरकेट्टा, फादर सेबी, फादर पॉल, फादर वाल्टर किस्पोट्टा, गांव के मुखिया संतोष के अलावा स्कूल के दो शिक्षिकाओं सहित गांव के लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *