महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो ने स्वo फादर जेम्स बेक के आदर में गामी मिस्सा अर्पित किया

Spread the love

रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo ने दिघिया पल्ली के ईडरी ग्राम में आज स्वo फादर जेम्स बेक के सम्मान में रांची के अन्य पुरहोहितों एवं विश्वासियों के साथ गामी मिस्सा अर्पित किया।

ज्ञात है कि 08, अगस्त 2023 प्रातः 2 बजे, कॉन्स्टनट लीवेंस हॉस्पिटल में लम्बी बीमारी और बुढ़ापे के कारण फादर जेम्स बेक की मृत्यु हो गई थी। उसी दिन शाम 3 बजे हुलहुंडू के कब्रस्थान में स्वo फादर जेम्स बेक को दफनाया गया। उन्हीं के सम्मान में स्वo फादर जेम्स बेक के रिश्तेदारों ने गामी पवित्र मिस्सा का आयोजन किया जिसकी अगुवाई रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo ने की। पवित्र मिस्सा के दौरान अपने उपदेश में महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि हम प्रत्येक को मृत्यु प्राप्त होगी किंतु हमारा प्रभु पुनरूत्थान और जीवन है वह हमे पुनः जीवन प्रदान करेंगे और अनंतकाल तक हम प्रभु के साथ निवास करेंगे।
मिस्सा के अंत में सभी ने स्वo जेम्स बेक के रिश्तेदारों के प्रति संवेदना प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो एसo जेo के अलावा दिघिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर विनसेंट मिंज, फादर अजय मिंज, फादर जेम्स भेंगरा, फादर अगस्टिन, फादर नीलम तीडू, फादर अल्बर्ट तिर्की एवं अनेक धर्म बहनें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *