हज़ारीबाग कांड पर सख्त रुख: निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग : अरशद कुरैशी

Spread the love

हज़ारीबाग की हालिया घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुखद है। इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
हज़ारीबाग सदर अस्पताल में पत्रकार बंधुओं के साथ मारपीट की जो सूचना प्राप्त हुई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होते हैं, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस घटना की भी गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इसके साथ ही, जिस प्रकार इस संवेदनशील मुद्दे को भटकाकर बेवजह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को इसमें घसीटने का प्रयास किया जा रहा है, वह पूरी तरह अनुचित और दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है। बिना ठोस तथ्यों के किसी भी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना न केवल गलत है, बल्कि इससे वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकता है और न्याय प्रक्रिया प्रभावित होती है।
ऐसे गंभीर मामलों में राजनीति करने के बजाय सच्चाई को सामने लाने, तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कानून के शासन को मजबूत करने की आवश्यकता है। समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है कि वे संयम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ इस प्रकरण को देखें, ताकि न्याय की प्रक्रिया निष्पक्ष और प्रभावी बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *