सुबह शौच के लिए निकले बुजुर्ग पर हाथी का हमला, सूंड से उठाकर फेंका;रिम्स रेफर,वन विभाग ने दी सहायता राशि

Spread the love

अनगड़ा प्रखंड के कुच्चू के इरबाड़ी में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय विजय बेदीया
गंभीर रूप से घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार, विजय बेदीया

सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान अचानक सामने आए जंगली हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर दूर फेंक दिया।
हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल नितिन गुप्ता और वनरक्षी अजहर जया मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की ओर से घायल के इलाज के लिए तत्काल 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *