लोहरदगा में हाथियों का कहर! खंडा से गजनी तक 18 जंगली हाथियों की दस्तक, दहशत में ग्रामीण

Spread the love

लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। खंडा से लेकर गजनी गांव तक 18 जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक दे दी है, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग रातभर जागकर अपनी सुरक्षा करने को मजबूर हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लोहरदगा वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गांवों में टॉर्च लाइट की भारी कमी है, जिसके कारण अंधेरे में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथी गांव में घुस आए हैं, लेकिन वन विभाग उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि हाथियों के नजदीक जाने की कोशिश न करें, भीड़ न लगाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दें।
कैरो प्रखंड के खंडा से गजनी तक हाथियों की दस्तक ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौती को सामने ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *