हाथियों के आतंक से राहत की पहल—विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर गांवों में टॉर्च वितरण

Spread the love

लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में बीते 15 दिनों से जंगली हाथियों के डेरा जमाने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। कूड़ू और कैरो प्रखंड के राहे, इटरा, चडरा, तान, हुद्दू, गीतिलगढ़ और हनहट सहित कई गांवों के लोगों ने इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
दिनांक 25 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रखंड स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम एड़ादोन में ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री सह लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव को स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से बचाव के लिए रोशनी और टॉर्च की मांग की।
विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जिला वन पदाधिकारी से टेलीफोन पर संपर्क किया और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “लोगों की जान-माल की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है।”
विधायक के निर्देश पर जिला वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैरो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में हनहट पंचायत के ग्राम गीतिलगढ़ में ग्रामीणों के बीच टॉर्च और रोशनी की व्यवस्था की। इस दौरान राहुल उरांव, विनोद उरांव, संजीव शुक्ला, अफरोज अंसारी, वसीम अंसारी और एहसान अंसारी सहित कई ग्रामीणों को टॉर्च वितरित किए गए।
मौके पर अनीस अहमद ने कहा कि हाथियों से बचाव के लिए रोशनी बेहद जरूरी है, जिससे ग्रामीण सतर्क रह सकें और किसी भी खतरे से समय रहते बचाव किया जा सके।
जिला वन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि विधायक के निर्देश पर प्रभावित गांवों में रोशनी की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही विद्युत प्रवाह तार के प्रयोग (एक्सपेरिमेंट) पर भी काम किया जाएगा, ताकि हाथियों के गांवों में प्रवेश को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *