ओरमांझी बिरसा जैविक उद्यान के 19 वर्षिय वीरू नामक शेर की हुई मौत,

Spread the love

ओरमांझी- भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी में सैलानियों को रिझाने वाले 19 वर्षिय वीरू नामक शेर का मौत बृहस्पतिवार की सुबह 3 बजे हो गई। वह काफी वृद्ध हो चुका था और पिछले कुछ समय से खाना पीना कम खा रहा था, जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा व पदाधिकारी के द्वारा सतर्कता और निगरानी रखी जा रही थी।और समय-समय पर आवश्यकता अनुसार ईलाज किया जा रहा था। मलूम हो कि वीरू शेर को शक्करबाघ जू जूनागढ़, गुजरात से 2019 में बिरसा जैविक उद्यान में आदान-प्रदान योजना के तहत लाया गया था। मृत शेर का अंत्यत्र परीक्षण तीन सदस्यीय पशु चिकित्सक दल द्वारा एचओडी पैथोलॉजी राँची पशु महाविद्यालय के डॉक्टर एमके गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रथम दृष्टया में अधिक उम्र के कारण कार्डिओ रेस्पिरेटरी फैलुरे के कारण मृत्यु हुई है। गहन जांच हेतु शव के विभिन्न अंगों का सेंपल एकतृत किया गया, जिसे जांच हेतु आई वी आर आई बरेली एवं राँची पशु चिकित्सा महाविद्यालय में भेजा जाएगा। मौके पर उद्यान के मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक,जब्बर सिंह,सहायक वन संरक्षक,अशोक कुमार सिंह,पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० ओम प्रकाश साहू, वन क्षेत्र पदाधिकारी, रामबाबू कुमार, जीव वैज्ञानिक विवेकानन्द कुमार एवं श्री पार्थों तथा वनरक्षी ललन कुमार, मुकेश कुमार एवं अमित कुमार सहित संबंधित पशुपालक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *