मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी झारखंड के जनादेश के खिलाफ है! आइसा

Spread the love

रामगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा ) इंकलबी नौजवान सभा (इनौस )ने रामगढ़ के सुभाष चौक पर प्रतिवाद किया। मौके पर आइसा राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी झारखंड के जनादेश का खिलाफ है। केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों को आगे कर विपक्ष के नेताओं को डरा धमका रही है। भाजपा पूरा तरीके से संघीय ढांचा को खत्म कर संविधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर रही है।भाजपा देश को विपक्ष मुक्त बनना चाह रही है जो संविधान लोकतंत्र विरोधी है। झारखंड के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का झारखंड के जनता बर्दश नही करेगी। केंद्र सरकार छात्र युवाओं को शिक्षा रोजगार न देकर देश को बटना चाह रही है।
मौके पर आइसा जिला अध्यक्ष सावित्री मुंडा जिला सचिव अंजली कुमारी सावन टुडू आइसा जिला प्रभारी अमल घोष,इनौस से जयबीर हसदा,पवन गोप सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *