राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक- कमडरा बसिया होते गुजरेगी यात्रा

Spread the love

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमला जिला के कामडरा एवं बसिया प्रखंड के रास्ते से राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 फरवरी कोगुजरेगी ।इस यात्रा को सफल बनाने हेतु आज लोहरदगा लोकसभा कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य आलोक कुमार साहू कुडू प्रखंड के जीमा, टाटी एवं दोबा गांव का दौरा कर वहां के कांग्रेसजनों एवं आम ग्रामीणों से मिलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 फरवरी को कामडरा एवं बसिया जाने का आग्रह किया। मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आलोक कुमार साहू ने कहा कि झारखंड में राहुल गांधी का भारत जोड़ो और न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा। लोहरदगा जिला से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 6 फरवरी को कामडरा ,बसिया प्रखंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साहू ने कहा कि देश के लोगों को संविधान में दी गई हक और हकुक से आम लोगों को वंचित कर दिया गया है। देशवासियों को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव के कारण झारखंड सरकार को डिस्टर्ब करने का काम कर रही है। जेल जाने से भला कौन डरता है ना राहुल गांधी डरे हैं और ना ही हेमंत सोरेन ।झारखंड में मोदी सरकार के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। झारखंड में राहुल गांधी का न्याय यात्रा 2 फरवरी को पहुंच रहा है जिसमें भाजपा के हर बातों को करारा जवाब मिलेगा। मौके पर मुख्य रूप से इंसान उरांव, मंगल उरांव, आदित्य उरांव ,सुरेश उरांव, अल्फास मिंज, इगनसिस खाखा ,ईश्वर दास खाखा, बलासुस खाका, सोमरा उरांव, पीटर खाखा, राजकुमार तिर्की ,अखिलेश उरांव ,राजेंद्र उरांव, शशि विनय तिर्की, सहदेव महली, संपन्न खाखा ,आकाश उरांव, अमर भगत ,अरविंद उरांव, सुखराम उरांव ,कृष्णा उरांव, सोनू उरांव सोमनाथ उरांव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *