राखी के तेहवार पर भाई को राखी बांध नही पाई छोटी बहन, अपराधियों ने मां बाप को मार डाला कौन बनेगा इनका सहारा

Spread the love

रांची : ओरमांझी में आपसी विवाद में 2 महिला और एक पुरुष की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुंजा टोला देवांजरा हिंदाबीली पंचायत में 2 महिला और एक पुरुष की आपसी विवाद की वजह से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ओरमांझी थाना क्षेत्र में सूअर चराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। य़ह वारदात झांझी टोला गांव में अंजाम दिया गया है।
ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, अब तक जो भी जांच में सामने आया है, उसके अनुसार सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है, अब तक जो भी जांच में सामने आया है, उसके अनुसार सूअर चराने को लेकर ही गांव के दो परिवारों में विवाद चल रहा था। मृतकों में जनेश्वर बेड़िया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष) और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। मौके पर कई वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा खिजरी विधायक राजेश कश्यप रांची के सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली बच्चों से मिले उसकी रिश्तेदारों से मिले और हर संभव मदद करने की बात कही राजेश कश्यप ने बच्चों की पढ़ाई लिखाई की पूरी जिम्मेवारी ली है कहा कि हर संभव मैं मदद करूंगा और कानून दोषियों पर कार्रवाई करेगी प्रशासन इस मामले की जनता से जांच कर रही है पूरे इलाके में दहशत का माहौल है लोग घरों से निकल नहीं रहे हैं डर के मारे पूरे इलाके में जवानों को तैनात कर दिया गया है पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *