अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मित्र मंडल रांची ने वेबीनार का आयोजन किया

Spread the love

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग मित्र मंडल रांची ने वेबीनार का आयोजन किया, जिसका विषय था “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” जो इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है।वेबीनार के मुख्य वक्ता थे प्रोफेसर कामिनी कुमार,
विश्वविद्यालय प्रोफेसर (सेवानिवृत्त), पूर्व प्रति कुलपति रांची विश्वविद्यालय, रांची एवं
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा एवम् इन्दौर की डॉ. निशा जोशी,अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु, स्प्रिचुअल मेटिवेशनल स्पीकर व समाज सेविका । योग मित्र मंडल की सचिव डॉक्टर परिणीता सिंह ने योग मित्र मंडल की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि योग मित्र मंडल का उद्देश्य योग की सही और सटीक जानकारी देना है। योग मित्र मंडल रांची के अध्यक्ष आर. के. कटारिया ने स्वागत भाषण दिया और बताया योग मित्र मंडल, राची की शुरुआत सन् 2009 में हुई थी और यह बिहार स्कूल, मुंगेर के झारखंड की शाखा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु डॉक्टर निशा जोशी ने अपने वक्तव्य मे कहा हमें हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी है। महिलाओं की सशक्तिकरण के बारे में उन्होंने कहा शिव शक्ति के बिना अधूरे हैं, महिला शक्ति की केंद्र है इसलिए अपनी शक्ति को महसूस करने की आवश्यकता है।
डॉक्टर जोशी ने कहा योग से शरीर की सभी तरह की बीमारियों को ठीक और कम किया जा सकता है। प्रोफेसर कामिनी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हमें हर दिन योग करना चाहिए महिलाओं की अपनी पूरी जिंदगी में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है जिस कारण उनपर बहुत से दबाव पड़ते हैं। योग मित्र मंडल के कोषाध्यक्ष शंकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया । वेबीनार में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें महिलाएं, छात्र एवं कई वर्ग के लोग शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन योग मित्र मंडल की सचिव डॉक्टर परिणीता सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *