वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी 2023 ,जापान की टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके खिलाड़ी

Spread the love

रांची: 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर एक तरफ प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। हॉकी स्टेडियम को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है। मोरहाबादी मैदान को अतिथियों के लिए सजाया जा रहा है। वहीं इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अब टीमें रांची पंहुचने आने लगी है। इसी कड़ी में जापान की टीम रांची पहुंची है। रांची एयरपोर्ट पर टीम की झारखंडी परंपरा के साथ स्वागत किया गया।मौके पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई, खुद सिटी एसपी टीम के स्वागत के लिए हटिया डीएसपी, डोरंडा थाना प्रभारी एयरपोर्ट पुलिस के साथ मौजूद थे। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के कई पदाधिकारी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए पहुंचे। बताते चले की आज रात ही मेजबान भारत की टीम भी रांची पहुंचेगी। जबकि 23 अक्टूबर को कोरिया 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर व चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी। जानकारी के मुताबिक जापान और थाईलैंड की टीम चाणक्य बीएनआर होटल में ठहरेगी। भारत, कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम में। जबकि मलेशिया और चीन की टीम को रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया जाएगा। तमाम होटल के सामने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *