मेरी माटी मेरा देश पर विभाग द्वारा लगाई गई यह एक अनूठी प्रदर्शनी है, उम्मीद है सभी लोग खास कर छात्र छात्राएं इसका पूरा लाभ उठाएंगे: एडीजी, अखिल कुमार मिश्रा

Spread the love

देवघर: केंद्रीय संचार ब्यूरो दुमका/रांची की ओर से देवघर में जारी मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन के कार्यक्रमों में पत्र सूचना कार्यालय तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची के अपर महानिदेशक श्री अखिल कुमार मिश्रा तथा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दोनों ही अतिथियों का प्रोटोकॉल से एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर लगे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा तथा विजय स्तंभ के रिप्लिका पर मल्यार्पण किया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात अतिथियों के सत्कार में स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई और पेंटिंग तथा क्विज के विजेताओँ को दीवार- घड़ी, टिफिन, बैग से अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया।
अपर महानिदेशक पीआईबी सीबीसी, रांची श्री अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश पर हमारे विभाग द्वारा लगाई गई यह एक अनूठी प्रदर्शनी है, उम्मीद है सभी लोग खास कर छात्र छात्राएं इसका पूरा लाभ उठाएंगे। झारखंड के वीरों की जीवनगाथा और संघर्षों पर खास ध्यान दिया गया है, उसे सभी को जरूर देखना चाहिए।
रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानंद ने अपने संबोधन में प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए कहा कि यह अद्भुत है। उन्होंने सभी को स्वामी विवेकानंद के बारे में पढ़ने तथा उनके विचारों को अपने जीवन में समाहित करने की बात कही। भारत के बारे में विवेकानंद के विचारों को रखते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता भारत की असली शक्ति है, इसी के बल पर भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। प्यार और शांति से ही यह रास्ता मिलेगा ना कि युद्ध से। प्राचार्य महोदय ने गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर से जुड़े एक वाक्य का भी उन्होंने जिक्र किया, जब गुरुदेव ने एक विदेशी महिला को भारत के बारे में जानने के लिए स्वामी विवेकानंद को पढ़ने की सलाह दी, क्योंकि उसमें उन्हें भारत के बारे में सब कुछ सकारात्मक ही मिलेगा, कुछ भी नकारात्मक नहीं।।इससे पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची के कार्यालय प्रमुख शाहिद रहमान ने प्रदर्शनी के उद्देश्य के बारे में बताया, और पिछले चार दिनों में हुई विभिन्न गतिविधियों को जानकारी दी।
आर.एल. सर्राफ उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजीव कपूर भी अतिथियों के साथ मंचासीन हुए। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो का धन्यवाद किया कि इस विशेष प्रदर्शनी के लिए उनके विद्यालय परिसर का‌ चयन किया गया।
आज मेरी माटी मेरा देश पर सर्राफ विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे अतिथियों ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 अगस्त 2023 को देवघर की मशहूर समाजसेवी श्रीमती रीता चौरसिया ने किया था। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, साथ ही साथ चंद्रयान-3 पर सेल्फी प्वाइंट , मेरी माटी मेरा देश, एवं अमृत महोत्सव इत्यादि विषयों पर रोचक जानकारियां दी जा रही हैं, जिसका लाभ यहां मौजूद छात्र छात्राएं उठा रहे हैं।
विजय स्तंभ का रेप्लिका, पीएम मोदी अपने हाथों में मिट्टी कलश लिए हुए मेरी माटी मेरा देश सेल्फी प्वाइंट, झारखंड के वीर सपूतों पर विशेष खंड, और मशहूर सेनानियों की आदम कद फोटो रेप्लिका, आदि इस प्रदर्शनी के आकर्षन बिंदु हैं।
प्रदर्शनी के आयोजन, संचालन एवं समन्वय में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी शाहिद रहमान और ओंकार नाथ पाण्डेय,
सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सफीक आलम, राज किशोर पासवान, खुर्शीद आलम की महती भूमिका रही है। सी.बी.सी. रांची कार्यालय के कर्मी श्रीकांत मोदी तथा दुल्लम पांडेय, संजय कुमार व सुरेश उरांव भी प्रदर्शनी के आयोजन में अपना सहयोग दे रहे हैं। विभाग से जुड़े सांस्कृतिक दल किशोर बबुआ कला परिषद के सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीत का मंचन किया गया।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार की रांची तथा दुमका इकाई द्वारा संयुक्त रूप से देवघर के आर एल सराफ विद्यालय परिसर में 26 अगस्त 2023 से चल रही पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का कल 30 अगस्त 2023 को समापन है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से मेरी माटी मेरा देश आदि पर अगली दो दिवसीय प्रदर्शनी आगामी 31 अगस्त से रामगढ़ के पतरातू ब्लॉक में लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *