सावन महोत्सव मे द योगा सराइन की महिलाओं ने खूब उठाया लुफ्त जम कर हुई मस्ती

Spread the love

रांची एयरपोर्ट रोड हिनू स्थित होटल रॉयल में हरियाली सावन महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन द योगा श्राइन किलबर्न कॉलोनी हिनू के सौजन्य से किया गया। महिलाओं ने सावन महोत्सव का खूब लुफ्त उठाया। इस अवसर पर महिलाओं ने हरे रंग का वस्त्र धारण कर शिव के भजनों एवं सावन के मनमोहक फिल्मी गीतों पर खूब झूमे एवं ठुमके लगाएं। इस अवसर पर अंताक्षरी, पामिंग गेम, बॉल गेम, गीत, कैटवॉक, सावन डांस,फैशन एवं अन्य मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एवं लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। मौके पर द योगा श्राइन किलबर्न कॉलोनी हिनू की संचालक वंदना त्रिवेदी के नेतृत्व में महिलाओं ने भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया एवं कहा की बदलते समय के साथ भारतीय पर्व एवं परंपरा को लोग भूलते जा रहे हैं इस तरह के आयोजन से आपस में प्रेम- भाव, मिलना- जुलना बना रहता है।सावन महोत्सव मे वंदना त्रिवेदी, रीना श्रीवास्तव, मीना दीक्षित, सीमा सिंह, अनीता सिंह ,शालिनी तिवारी और मंच का संचालन सोनी सिंह ने किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में द योगा श्राइन किलबर्न कॉलोनी हिनू की महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *