कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को आज लाया जाएगा रांची, 20 हजार लोग होंगे शामिल

Spread the love

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को आज मांडर से रांची लाया जाएगा।

मांडर के फादर कांस्टेंट लीवंस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से रांची के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर लाया जायेगा। उनके अंतिम यात्रा में कई आर्चबिशप और बिशप शामिल होंगे। साथ ही करीब 20 हजार लोग भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि सुबह 10 बजे से यात्रा शुरू होगी। इस 33 किमी की दूरी में उस दौरान मसीही समुदाय द्वारा मानव शृंखला बनाई जाएगी। वहीं प्रशासन ने इस यात्रा को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कुल 10 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। मालूम हो कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का 4 अक्टूबर को निधन हो गया था।

कान्टेंट लिवेंस हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक फादर जार्ज ने बताया कि 10 अक्टूबर सुबह साढ़े 10 बजे अस्पताल परिसर से शव यात्रा शुरू होगी। यात्रा वहां से 11 बजे ब्रांबे पहुंचेगी। 11.30 बजे मखमनदरी और 12 बजे काठीटांड़ पहुंचेगी। इसके बाद 12.30 दलादली चौक से होते हुए 1 बजे कटहल मोड़ पहुंचेगी। फिर 1.30 बजे अरगोड़ा चौक और 2 बजे सुजाता चौक होते हुए दोपहर 3 बजे संत मारिया गिरजाघर लाया जाएगा। इस दौरान मांडर से पुरुलिया रोड तक 500 से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल होंगे। मंगलवार को दोपहर 3 बजे से उनके पार्थिव शरीर को आमलोगों के दर्शन के लिए गिरजाघर में रखा जाएगा। वहीं 11 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर 12.30 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 1 बजे से लोयला मैदान में प्रार्थना होगी। इसके बाद संत मारिया गिरजाघर में अंतिम संस्कार की धर्मविधि संपन्न की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *