रांची….ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा ने रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिवाद सभा किया।
मणिपुर में महिलाओं के साथ जो हुआ है वह जघन्य अपराध है जिससे पूरा देश को शर्मसार होना पड़ा और पूरी दुनियां में बदनामी हुई है।
मणिपुर जाति,हिंसा में पिछले 80 दिन से जल रहा है. जब सोशल मिडिया पर महिला के नोच खाने कि हवस का वीडियो वायरल हुआ ऐसी कई घटनाएं मणिपुर में बढ़ रहा है ।पूरे देश में महिलाओं के साथ रेप, छेड़खानी जैसे घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। भाजपा सरकार जब बिल्किस बानो के दुष्क्रमियो को छोड़ देती है तब पूरी दुनियां समझ जाती है कि सरकार महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी।?
आइसा मांग करती है कि मणिपुर में शांति बहाल करो, दोषियों को कड़ी से कड़ी करवाई करें,मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा दे। कार्यक्रम में आइसा के राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी नीलाशिष बोस,राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ,पूर्व अध्यक्ष सोहेल अंसारी,सोनाली केवट,शिल्पी घोषणा,सृष्टि भट्टाचार्य,नौरीन अख्तर, सम्मी जी, छुटूराम,महतो,कार्तिक, उमेश, विजय जी सहित अन्य लोग मौजूद थे।