मणिपुर की घटना के खिलाफ जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फूंका मोदी अमित शाह और मणिपुर मुख्यमंत्री का पुतला

Spread the love

प्रदेश सचिव दीपिका बेसरा एवं प्रदेश सचिव मुक्ता मंडल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में घटित घटना के खिलाफ जामताड़ा कोर्ट रोड से लेकर इंदिरा चौक तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी की उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह एवं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पूरा जामताड़ा नरेंद्र मोदी हाय हाय…नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो.. महिलाओं का सम्मान करना होगा के नारों से पूरा जामताड़ा गूंज उठा। मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजनो ने भाजपा के खिलाफ इस जनाक्रोश में जमकर अपना भड़ास निकाला।

मौके पर विधायक जी ने कहा कि मणिपुर में हुई घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है।जिस प्रकार भाजपा के शासनकाल में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया एवं उनका बलात्कार किया गया उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा सरकार समय-समय पर आदिवासियों को अपमानित करने का काम करती है। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक के प्रतिनिधि ने खुलेआम एक आदिवासी के सर पर पैसाब कर दिया। आज देश के प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। मोदी जी विदेश घूमने में व्यस्त हैं और अपनी सेल्फी खींच रहे सब कुछ जानते हुए भी मणिपुर हिंसा पर कोई कार्यवाही नहीं की। मै देश कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू जी से आग्रह करूंगा कि आप राष्ट्रपति भवन से बाहर आएं और अपने शक्ति का प्रयोग करें और मणिपुर की नाकाम सरकार अविलंब बर्खास्त करें। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस घटना ने पूरे देश का दिल दहला दिया लेकिन भाजपाइयों को शर्म नहीं आ रही। जातीय हिंसा और आदिवासी महिलाओं के अपमान रोकने में नाकाम प्रधानमंत्री मोदी को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।प्रधानमंत्री को अविलंब अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव दीपिका बेसरा ने भी घटना को अब तक की सबसे शर्मसार घटना बताया और कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं का सम्मान कभी नहीं हो सकता। यह सरकार लगातार हम आदिवासियों को अपमान करती आ रही है। मैं महामहिम राष्ट्रपति महोदय आपसे आग्रह करूंगी कि आप हम आदिवासियों के दर्द को समझें और इस सरकार को अविलंब बर्खास्त करें।

मौके पर उपस्थित प्रदेश सचिव मुक्ता मंडल नए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा जो व्यक्ति अपनी पत्नी का इज्जत नहीं कर सकता वो देश की बेटियों की इज्जत क्या करेगा। इस मोदी सरकार में हमारी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्हें हर समय डर सताता है कि कहीं उनके साथ कुछ गलत ना हो जाए। इस देश को अगर कोई चला सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी है और 2024 में हम सभी लोग मिलकर मोदी को उखाड़ फेकेंगे और देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी को बनाएंगे।

मौके पर जिवेशवर मिश्रा मीरूदी सोरेन प्रभु मंडल मोंगली मुर्मू अभय पांडे सुधीर किसकु जियाराम हंसदा महेंद्र राम सुबोध ओझा दाऊद मास्टर तनवीर आलम सुशांतो मंडल फुलेश्वर बावरी मलिक मिश्रा परवेज रहमान रामवती सोरेन राजेंद्र हेंब्रम भागीरथ पंडित बुलु चक्रवर्ती सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *