लोकसभा चुनाव में टीम इंडिया गठबंधन की होगी ऐतिहासिक जीत मोजम्मिल अहमद

Spread the love

लोहरदगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष सतीम टोप्पो की अध्यक्षता में झामुमो जिला कार्यालय में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता भगत उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कार्यकर्ताओं में उर्जा डालते हुए कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तीन विधान सभा में अपना मजबूती के साथ प्रदर्शन कर दिखाया है। झामुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव में टीम इंडिया गठबंधन सभी सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ करने का कार्य करेगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों को अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आहुत बैठक में लोहरदगा लोकसभा सीट पर झामुमो प्रत्याशी की मांग हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर प्रस्ताव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर विधान सभा, गुमला विधान सभा और सिसई विधान सभा में अपना विधायक जनता के बदौलत जीत हासिल कर विधान सभा में अपनी आवाज को मजबूती के साथ पटल पर रखने हेतु भेजी है। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में झामुमो लोहरदगा लोकसभा सीट पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर अपना सांसद लोकसभा में भेजने का कार्य कर दिखाएगी। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि ऐसे में लोहरदगा लोकसभा सीट पर झामुमो का प्रत्याशी होने से कार्यकर्ताओं के अंदर अत्यधिक उर्जा मिलेगा और पूरी निष्ठा के साथ हर एक कार्यकर्ता पार्टी के हित में तन मन से अपना उपस्थिति दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर लोहरदगा लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार की मांग रखी जायेगी। आगे उन्होंने कहा की पूरे दमखम के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में टीम भावना के साथ चुनावी मैदान में उतरने का कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *