SIR को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान तेज, दिल्ली सेमिनार में झारखंड समेत देशभर के नेता हुए शामिल

Spread the love

नई दिल्ली। कांग्रेस मुख्यालय, नई दिल्ली में आज नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के निर्देश पर देशभर के अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जनाब इमरान प्रतापगढ़ी जी ने की।
सेमिनार में देश के मौजूदा राजनीतिक एवं सामाजिक हालात, अल्पसंख्यक समुदाय के सामने मौजूद चुनौतियों तथा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विशेष रूप से SIR (Special Intensive Revision) को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न परिस्थितियों और मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कांग्रेस की ओर से इन दिनों SIR को लेकर देशव्यापी राजनीतिक अभियान तेज किया गया है। पार्टी ने 8 अक्टूबर को देशभर में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान भी किया है। कांग्रेस का आरोप है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस सेमिनार मे झारखण्ड अल्पसंख्यक कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी जिनल एन गाला,प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर नूरुल्लाह हबीब नदवी, साहिल खान,युवा नेता अमानुल्लाह अंसारी एवं पुरे देश से आए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रबुद्ध गण उपस्थित थे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *