राजधानी रांची में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।
यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को रांची के पी.पी. कम्पाउंड स्थित श्री गुरुनानक स्कूल में भव्य प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव गगनदीप सेठी, रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, अमरजीत सिंह समेत सिख समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अब सभी की निगाहें 24 नवंबर को आयोजित होने वाले इस प्रकाश पर्व समारोह पर टिकी हैं।
