ओरमांझी प्रखंड के 05 जन वितरण प्रणाली दुकानदार को शोकॉज

Spread the love

रांची : रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड के 05 जन वितरण प्रणाली दुकानदार के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची प्रदीप भगत ने कार्रवाई की है। इनके खिलाफ पांच किलोग्राम प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न की कटौती एवं आवंटित खाद्यान्न के एवज में अवैध राशि की वसूली की शिकायत मिली थी।
प्राप्त शिकायत के आलोक में प्रदीप भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची द्वारा स्थलीय जांच किया गया। जांच के क्रम में राशन कार्डधारियों का बयान लिया गया। प्राप्त बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर लगाए गए आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा इन सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

इन्हें किया गया है शोकॉज
पांच किलोग्राम प्रति राशन कार्ड खाद्यान्न की कटौती एवं आवंटित खाद्यान्न के एवज में अवैध राशि की वसूली की पुष्टि होने पर

  1. तारा महिला मंडल
  2. खुशबू महिला समिति
  3. जबूल अंसारी
    4.अजीम अंसारी
  4. मनोहर उरांव को शोकॉज किया गया है।
    तारा महिला मंडल, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, ग्राम- इरबा, प्रखंड-ओरमांझी का संचालन सलमा खातून द्वारा किया जाता है। इनके पति इम्तियाज अंसारी पंचायत समिति सदस्य हैं। इम्तियाज अंसारी का लाल राशन कार्ड बना हुआ है, जो की राशन कार्ड धारी होने की अर्हता को पूरा नहीं करते, वो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। सलमा खातून द्वारा अपने पति के पद का धौंस दिखाकर राशन कार्ड बनाने एवं कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 1500-2500 रुपये तक की अवैध वसूली का आरोप है। इन दोनों के खिलाफ जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    ओरमांझी प्रखंड के ग्राम इरबा के इन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा अनियमितता को लेकर विभागीय मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, झारखंड सरकार रामेश्वर उरांव से शिकायत की गई थी। जिसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राँची द्वारा जांच कर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *