रांची शेष नारायण ओझा राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस और अभिजीत राज अध्यक्ष झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विवि श्रीनिवास के स्वीकृति से झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों को जिला का प्रभारी अभिलंब प्रभाव से नियुक्त किया है ।इसमें रांची के सदाब अहमद ,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव को सरायकेला खरसावां, खूंटी सिमडेगा का सह प्रभारी बनाया गया है। शादाब अहमद का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव शादाब अहमद ने कहा कि मेरा प्रमोशन मेरे कामो को देखते हुए मुझे झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव से,महासचिव नियुक्त किया गया एवं (खूंटी) (सिमडेगा)और (सराईकेला खरसावां) प्रभारी नियुक्त करने पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा को बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपनी जिम्मेदारी इमानदारी पूर्वक और कॉन्ग्रेस को मजबूत करने में पूरा जोर लगा दूंगा।