झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के धुर्वा, रांची स्थित कार्यालय में गणतंत्र दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया

Spread the love

रांची 26 जनवरी : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोग के अध्यक्ष श्री हियातुल्लाह खान के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। श्री खान ने झंडे को सलामी दी एवं गॉड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। इस मौके पर श्री खान ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। हमें देश के संविधान पर गर्व है। आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस का जश्न हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। हमारा देश भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत एक ऐसा बागीचा है जहां हर तरह के फूल होते हैं। यह अनेकता में एकता का देश है जहां सभी धर्म, जाति एवं सम्प्रदाय के लोग मिलजुल कर रहते हैं। यही हमारे देश की खूबसूरती, संस्कृति और तहजीब है। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री शमशेर आलम, सचिव मो० मुमताज अंसारी, सदस्य श्री वारिस कुरैशी, सदस्य डॉ० सुशील मरांडी एवं आयोग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *