फ़िज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने JEE Advanced 2026 में रांची के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्सव मनाया

Spread the love

रांची, 2026: शिक्षा कंपनी फ़िज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने Joint Entrance Examination (JEE) Advanced 2026 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। रांची से फ़िज़िक्सवाला के उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में मुकुल महातो (AIR 840), सागर सिंह (AIR 4663) और सक्षम सिंह (AIR 4700) सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे।

परीक्षा आयोजित करने वाले Indian Institute of Technology (IIT) द्वारा जारी ऑफिशियल प्रेस रिलीज़ के अनुसार, JEE Advanced 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

अलख पांडे, शिक्षक, संस्थापक एवं CEO, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा, “मैं उन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर JEE Advanced 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिन विद्यार्थियों को आज अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिले हैं, उनसे मैं कहना चाहूँगा कि यह एक परीक्षा आपकी क्षमताओं या आपके भविष्य की सफलता को निर्धारित नहीं करती। सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती है, और यह उसका केवल एक पड़ाव है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें, निरंतर प्रयास करते रहें और आगे आने वाले अवसरों के लिए तैयार रहें।”

फ़िज़िक्सवाला देशभर में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, हाइब्रिड केंद्रों और ऑफलाइन कोचिंग संस्थानों के माध्यम से JEE एवं NEET सहित विभिन्न कम्पेटिटिव एग्ज़ामिनेशन्स की तैयारी के साथ-साथ स्कूली शिक्षा के लिए भी शैक्षणिक सहायता प्रदान करता है। शहर में संचालित इसके ऑफलाइन विद्यापीठ केंद्र विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित परीक्षा तैयारी, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन तथा डाउट रेज़ोल्यूशन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं।
About PhysicsWallah (PW)
PhysicsWallah Limited (PW), an education platform, was founded in 2020 by Alakh Pandey and Prateek Maheshwari. Headquartered in Noida, Uttar Pradesh, PW aims to facilitate education through online, offline, and hybrid platforms. Initially launched as a YouTube channel in 2014, PW now offers education to students through its native app, tech-enabled offline and hybrid centers, and YouTube channels. PW’s offerings span various educational segments, including test preparation, a skilling vertical, coaching for higher education, and facilitating education abroad, with programs available in multiple vernacular languages.
PhysicsWallah Limited was listed on the National Stock Exchange of India Limited (NSE) and BSE Limited (Bombay Stock Exchange) on November 18, 2025.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *