निर्मल महतो चौक का होगा सौन्दर्यीकरण : विनोद कुमार पांडेय

Spread the love

रांची स्व निर्मल महतो की 36वें शहादत दिवस पर झामुमो राँची जिला समिति द्वारा निर्मल महतो चौक में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
मौके पर उपस्थित पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि निर्मल महतो की प्रतिमा उस समय स्थापित किया गया था जिस समय आबादी कम थी अब आबादी तीन गुणा बढ़ी है। अब जरूरत है चौक के अगल बगल का रास्ता चौड़ा हो चारो तरफ सरकारी दीवारें हैं, तोड़ कर चौक को चौड़ा करते हुए सुन्दरीकरण किया जाएगा। निर्मल महतो की एक आदमकद प्रतिमा भी लगाया जायेगा जो उनकी कृति आधारित प्रतिमा होगा। निर्मल महतो के संघर्षों के बदौलत आज सभी झारखण्ड में चैन की सांस ले रहे हैं।
पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि निर्मल महतो हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं इनके नाम मात्र से ही हम सबों को उर्जा मिलती है। पूरा झारखण्ड निर्मल दा और उनके परिवार का ॠणी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एवं झारखण्ड सरकार में समन्वय समिति के सदस्य माननीय श्री विनोद कुमार पांडेय एवं केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, जिलाध्यक्ष मुशताक आलम, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य श्रीमती सुशीला एक्का, समनुर मंसुरी, पवन जेडिया, चिन्तामनी सांगा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अन्तु तिर्की, अफरोज अन्सारी, रोशन सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, जनक नायक , बीरू साहु, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया, संगठन सचिव लालजय कुमार नाथ शाहदेव, जुलफीकार खान, आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा, डाॅ तालकेश्वर महतो, कुदुस अन्सारी, मृत्युन्जय सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, अरूण वर्मा, लालजी रमण, सुनील साहु,मधु तिर्की, शिवनन्दन मिश्रा, डाॅ बबलु राम, महावीर विश्वकर्मा, साजीद कौशर, गोपाल पाण्डेय, जावेद अख्तर अन्सारी, आशुतोष वर्मा, साहिल यादव, वसीम राबिया खान, राकेश वर्मा, रेजाउल्लाह अन्सारी, अजित नायक, फैयाज शाह, कयुम अन्सारी, दिनेश तिग्गा, परवेज आलम गुड्डू, विलियम रिचड लकडा, रिशु राज, आफताब आलम, नेजाम भाय, रवि निरंजन टोप्पो, आबिद अन्सारी, महादेव मुण्डा, मन्टु लाला, अजीत लकड़ा, मो सन्नी, सुजीत कुजुर, सालो देवी, मो साजिद, हनीफ अन्सारी, शान्ति तिर्की, राजेश सिंह, सज्जाद अन्सारी, साहिल यादव, राधा हेम्ब्रोम, सुषमा उरांव, सुषमा बरदेवा, पुष्पा बरदेवा, निखिल मिश्रा, अवधेश यादव, किरण भावरा, राजेश सिंह पप्पु, अजीज अन्सारी, अख्तर मंसुरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *