राष्ट्रीय डेयरी सेमिनार का आयोजन स्वर्णभूमि बैंक्विट हॉल

Spread the love

रांची: पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास, आंचलिक कार्यलय रांची द्वारा 13 जून को पतंजलि द्वारा राष्ट्रीय डेयरी सेमीनार का आयोजन किया जाएगा।इस सेमीनार में पतंजलि द्वारा प्रारंभ किए जा रहे प्रीमियम ग्रेड के पशु आहार: आस्था, संस्कार व स्वर्णप्रभा का प्रथम शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर का होगा जिसमें बहु संख्या में गौ पालक, पशु आहार वितरक व इस उद्योग से जुड़े वैज्ञानिक व बुद्धिजीवी भाग लेंगे। ज्यादातर भागीदारी झारखंड, ओडिशा व पश्चिम बंगाल से होगी। ज्ञात हुआ है कि भारत के पंद्रह राज्यों से पशु आहार निर्माता, गौ पालन से जुड़े वैज्ञानिक तथा पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास के तहत भारत भर में कार्यरत काफ़ी अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित होंगे।
उपर्युक्त कार्यक्रम पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास के महामंत्री डॉ यशदेव शास्त्री जी के सानिध्य में आयोजित होगा, जिन्हें सम्मान व स्नेह सहित गुरुजी के नाम से स्मरण करते हैं। आयोजन स्थल स्वर्णभूमि बैंक्वेट, लालपुर, रांची में होना सुनिश्चित हुआ है। समय 10 बजे से 2 बजे तक का होगा। कार्यक्रम के उपरांत भोजन की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *