मेदांता हॉस्पिटल रांची और ट्रैफिक पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान हेलमेट निशुल्क वितरण किया

Spread the love

मेदांता हॉस्पिटल रांची और ट्रैफिक पुलि
स रांची के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जागरूकता अभियान चलाया तथा दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को निशुल्क हेलमेट का वितरण भी किया गया। सुबह 11 बजे फिरायालाल चौक पर मेदांता हॉस्पिटल और ट्रैफिक पुलिस रांची ने दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता चलाई। करीब दो घंटे तक चले इस जागरूकता अभियान में सड़क पर बिना हेलमेट वाले बाइकर्स और राइडर्स की पहचान यातायात पुलिस द्वारा की गई और उन्हें मेदांता रांची से हेलमेट की पेशकश की गई,लोगों ने हेलमेट ना पहनने की गलती को स्वीकार किया,हेलमेट पहनने की उपयोगिता और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक होने का प्रण भी लिया।

मेदांता हॉस्पिटल रांची के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल में एक बड़ी संख्या में मरीज़ सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की होती है। अगर लोग सही तरीके से यातायात नियमों का पालन करे तो ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसी उद्देश्य से मेदांता रांची ने ट्रैफिक पुलिस रांची की मदद से यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा पैदा करने के लिए एक अनूठी पहल का आयोजन किया। इस सड़क सुरक्षा अभियान का उद्देश्य नागरिक भागीदारी को बढ़ाना था ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके या कम किया जा सकता है.

इस कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर श्री विश्वजीत कुमार, न्यूरोसर्जन डॉक्टर आनंद कुमार झा, ऑर्थोपेडिक डाक्टर नीलेश मिश्रा तथा न्यूरोक्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट से डाक्टर मनोज कुमार भी उपस्थित थे, जिन्होंने लोगों को हेलमेट वितरण के दौरान बताया कि दो पहिया चलाते वक्त ही नही पीछे बैठने पर भी हेलमेट पहनना कितना आवश्यक है, डॉक्टरों की टीम ने हेड इंजरी और ट्रॉमा कितना जटिल तथा जानलेवा हो सकता इसके बारे में लोगो को समझाया, उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वह अपने साथ- साथ अपने परिवार की रक्षा सिर्फ एक हेलमेट पहनकर कर सकते हैं।

आम जनता को मेदांता हॉस्पिटल रांची का यह अभियान काफी सहरनीय लगा और लोगों ने इसमें बढ़- चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। लोगो ने मेदांता के मेडिकल टीम से यातायात दुर्घटना से बचने की जानकारी ली और यातायात नियमों को पालन करने का अपना कर्तव्य को समझा।

इस अभियान में रांची के ट्रैफिक एसपी और डीएसपी का अहम योगदान था। ट्रैफिक एसपी हरीश बिन ज़मां ने बताया कि मेदांता हॉस्पिटल रांची का यह अभियान काफी सराहनीय है। इससे नई पीढ़ी जुड़ रही है, जिस तरह से डॉक्टरों ने आम जनता को हेलमेट पहनने के फायदे बताए, उससे उम्मीद की जा सकती है कि लोग यातायात नियमों का पालन सही रूप से करेंगे। इस कड़ी में डीएसपी जीतवाहन उरांव ने बताया कि तेज वाहन ड्राइविंग के मामले आज के वक्त में अधिक बढ़ गए है, लोग अपनी सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर वह सिर्फ दोपहिया चलाते वक्त हेलमेट पहने, निर्धारित गति और सिग्नल को फॉलो करे तो सड़क दुर्घटना के काफी मामले कम हो जाएंगे। मेदांता हॉस्पिटल रांची की यह कोशिश काफी अच्छी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *