48 के हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Spread the love

हेमंत सोरेन झारखंड के एक भारतीय राजनीतिक है जो झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री है। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी है। इनका जन्म 10 अगस्त 1975 रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम कल्पना सोरेन है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का 48 वा जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ बनाया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मुस्ताक अहमद के आवासीय कार्यालय में के काटा गया साथ ही जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, वहीं राज्यपाल सीपी राधा कृष्ण ने भी ट्वीट करते हुए सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्र की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उनकी अच्छी सेहत दीर्घायु होने की प्रार्थना की इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं ईश्वर उनको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर बधाई दी पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जीवन की कामना करते हुए सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं झारखंड के साथ साझा करते हुए सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि राज्य के मुख्यमंत्री ऊंचाई पर हम सभी के अभिभावक और मेरे बड़े भाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं । इस तरह झारखंड और देश के कई नेताओं ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *