प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप के तीनों वर्गों में गुमला ने फाइनल में जगह बनाई ,बालक के दोनों वर्गों में रांची और बालिका वर्ग में सिमडेगा से होगा फाइनल मुकाबला

Spread the love

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 के फाइनल मुकाबले में बालक के दोनों वर्गों में रांची और गुमला की ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहीं बालिका वर्ग का फाइनल सिमडेगा और गुमला के बीच खेला जाएगा। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिला रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में पंद्रह टीमें के बीच चल रही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल मैच अंडर 14 बालक वर्ग में संत इग्नियस हाई स्कूल गुमला ने संत जोसेफ हाई स्कूल कर्रा खूंटी को 3-1 से, दूसरा सेमीफाइनल में बेथनी कांवेंट रांची ने संत रेजिडेंशियल हाई स्कूल लोहरदगा को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 17 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच संत इग्नासिय हाई स्कूल गुमला ने एस एस प्लस टू हाई स्कूल कोलेबिरा सिमडेगा को ने 5-0 से, दूसरा सेमीफाइनल रमेश सिंह मुंडा हाई स्कूल बुंडू रांची ने संत रेसिडेंसियल हाई स्कूल लोहरदगा को 7-0 से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में पहले सेमीफाइनल में के जी बी वी टांगर सिमडेगा ने ट्रायब्रेकर मुकाबले में उच्च विद्यालय अरु लोहारदगा को 3-2 से हराया तथा दूसरे सेमिफाइनल में संत पिएस उच्च विद्यालय रामपुर गुमला ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमाहरिया रांची को ट्रायब्रेकर में 2-1 हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व दुसरे दिन का मैच सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्री विनय बंधु कच्छप, निर्मल बड़ाईक, पंकज तिर्की, जफर इमाम, देवचरण कच्छप, प्रदीप महतो ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत किया।
प्रतियोगिता का पहला फाइनल 02 अगस्त को अंडर 14 बालक का सुबह 9 बजे, दूसरा फाइनल अंडर 17 बालिका का 10:30 बजे तथा तीसरा फाइनल अंडर 17 बालक का 12 बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद कुमार (लेखा पदाधिकारी), जयंत कुमार (सहायक अभियंता), मनोज कुमार (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिल्ली), मो इम्तियाज (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक इम्तियाज़ हुसैन, सुशील कच्छप, प्रवीण बाजरे, अवंतिका, बीना लकड़ा, अनामिका तिर्की, दयानंद लकड़ा, बिंदेश्वर महतो, विवेक कुमार सुरेश महतो समेत आयोजन समिति के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रखंड साधन सेवी ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *