प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक JSSC CGL अभ्यर्थियों का फ्लैश मार्च,

Spread the love

रांची: राजधानी रांची में JSSC CGL के सफल अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक मोबाइल फ्लैश लाइट मार्च निकाला। हाथों में मोबाइल की रोशनी और आंखों में आंसू लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस मार्च में शामिल हुए।
मार्च के दौरान कई सफल अभ्यर्थी भावुक नजर आए। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने और सफल होने के बाद भी उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
सफल अभ्यर्थियों ने तत्काल सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि वे अपने हक और नियुक्ति के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं।
अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर कोर्ट तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। मोबाइल फ्लैश मार्च के जरिए उन्होंने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने और अपने भविष्य की चिंता जाहिर करने की कोशिश की।
प्रोजेक्ट भवन से बिरसा चौक तक निकला यह मार्च सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि सफल अभ्यर्थियों के दर्द और उनके भविष्य को लेकर चिंता की तस्वीर भी सामने रखता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *