रांची/झारखंड: छोटकी लारी गांव में जंगली हाथियों के झुंड के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। हाथियों को गांव के भीतर देख लोग डर गए और सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। देखते ही देखते पूरे इलाके में चीख-पुकार और रोने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं।
ग्रामीणों के बीच हाथियों को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए और एक-दूसरे को सतर्क करते रहे। गांव में हाथियों की मौजूदगी से काफी देर तक तनाव और डर का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से गांव से बाहर निकालने और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
