रामगढ़ के गोबरदरहा इलाके में करीब 10 जंगली हाथियों का झुंड नदी किनारे चिमनी के पास रुका हुआ है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीण लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके की स्थिति पर नजर रख रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के पास नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल हाथियों का झुंड नदी किनारे ही मौजूद है।
