स्वतंत्रता दिवस पर ANKURAM IVF में विशेष आयोजन, बांझपन से जुड़े सामाजिक कलंक के विरुद्ध जागरूकता का संकल्प

Spread the love

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ANKURAM IVF के रांची स्थित केंद्रों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. रुही श्रीवास्तव, डॉ. राजनारायण साहू, डॉ.सुबोध कुमार सिंह, श्रीमती नीलम साहू, डॉ. आभा, डॉ. तुलिका सिन्हा सहित ANKURAM IVF की पूरी टीम उपस्थित रही।

समारोह के दौरान डॉ. रुही श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी समाज में बांझपन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और सामाजिक दबाव मौजूद हैं। विशेष रूप से महिलाओं को इसके कारण अनेक सामाजिक एवं भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सही शिक्षा, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से इस सामाजिक कलंक को दूर करने के लिए ANKURAM IVF निरंतर प्रयास करता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने बांझपन से जुड़े टैबू को समाप्त करने और लोगों को वैज्ञानिक एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

डॉ. राजनारायण साहू ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और बेहतर जीवन का अधिकार मिलना भी है। भारतीय स्वतंत्रता की वास्तविक भावना तभी सार्थक होगी, जब समाज अज्ञानता, भेदभाव और सामाजिक रूढ़ियों से भी मुक्त हो।

कार्यक्रम का समापन देश के प्रति सम्मान, सामाजिक जागरूकता और एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। ANKURAM IVF टीम ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *