दीपावली पर जरूरतमंदों के बीच दीये का किया वितरण

Spread the love

संवाददाता, रांची :दीपावली पर समाजसेवी रूना शुक्ला ने शनिवार को रांची के कई जरूरतमंदों के बीच दीया, तेल, रूई, माचिस और मिठाई का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने नामकुम, चुटिया, कडरू, लोवाडीह आदि के लगभग 100 जरूरतमंद लोगों के बीच दीपावली की समाग्री बांटी। समाजसेवी रूना शुक्ला ने कहा कि दीपावली पर हर किसी की कुटिया रौशन हो इसके लिए यह प्रयास किया गया है। दीपावली खुशियां बांटने वाला त्योहार है। रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में कई जरूरतमंद लोगों तक प्रत्येक वर्ष दीपावली की समाग्री पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। इसी कड़ी में शनिवार को लोगों तक दीया, रूई, माचिस, तेल और मिठाई का वितरण किया गया। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। मौके पर अनुराग बैनर्जी, बालक मुंडा, रशेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *