दुर्गा पूजा पर्व में बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार

Spread the love

रांची: उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा द्वारा रांची शहर के विभिन्न पंडालो- हरमू, बकरी बाजार, ओसीसी क्लब, राजस्थान मित्र मंडल, आर. आर. स्पोटिंग क्लब रातू रोड़ और अन्य पूजा पंडालो का निरीक्षण किया।
निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची, राजकुमार मेहता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधी-व्यवस्था) रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, सम्बंधित सभी डीएसपी एवं सम्बंधित सभी थाना प्रभारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी शामिल थे।
आपको जानकारी हो की दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को माता दुर्गा के दर्शन में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पूरा जिला प्रशासन की ओर से लगातार बेहतर व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही हैं।
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दुर्गा पूजा पर्व में बेहतर व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक दृष्टिकोण से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में निरीक्षण करते हुए जो जिला प्रशासन की टीम द्वारा चेकलिस्ट बनाया गया था। उन्ही आवश्यक बिंदु जिसे जिला प्रशासन के तरफ से चिन्हित किया गया था। उसी का मुआयना करते हुए पूजा पंडाल के समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा की चेक लिस्ट के अनुसार सारी व्यवस्था देखते हुए यह सुनिश्चित करें की विधुत व्यवस्था, फायर सेफ्टी की व्यवस्था, श्रद्धालुओं को पंडाल में माता के दर्शन में किसी प्रकार की समस्या ना हो उस पर विशेष ध्यान देने को कहा। उपायुक्त रांची ने कहा हैं, की बीते वर्ष से इस बार दुर्गा पूजा में ज्यादा बेहतरीन सुविधा देना जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हैं।
उपायुक्त रांची, द्वारा दुर्गा पूजा समिति के सदस्ययों से कहा की माता के दर्शन में आने वालें श्रद्धालुओं के लिए इंट्री गेट और एग्जिट गेट अलग-अलग हो, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग पंक्ति रखने को कहा ताकि भीड़ नियंत्रण अच्छे तरीके से हो सकें एवं उपायुक्त रांची ने भीड़ नियंत्रण के लिए सभी दुर्गा पूजा पंडाल समिति से विशेष रूप से कहा की पर्याप्त मात्रा में वालंटियर की व्यवस्था करें।
डीसी रांची, द्वारा निर्माण कार्य में लगे विभाग/कार्यकारी एजेंसी के पदाधिकारी को पूजा के दौरान सभी सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण करने एवं शहर में साफ-सफाई पुरे दुर्गा पूजा के दौरान अच्छे से करने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया। उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियम के तहत लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर सम्बंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों से कहा कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित रूप से हो इस पर विशेष ध्यान दे।

दुर्गा पूजा के दौरान लगने वालें झूलों की जाँच करने के निर्देश

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा के दौरान लगने वालें झूलों की मशीनों की जाँच एवं सभी आवश्यक उपकरणों की जाँच दुर्गा पूजा से पहले हो जाए यह सुनिश्चित करने और सभी झूलों का टेस्ट रिहर्सल, टेस्ट कराने के लिए सम्बंधित अधिकारी और पूजा समिति के सदस्यों से कहा।

फायर सेफ्टी एवं सेफ्टी मेजर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सभी सम्बंधित अधिकारी एवं पूजा समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा की फायर सेफ्टी के लिए सभी अनुदेशों का पालन पूरी तरह से करें। फायर सेफ्टी से सम्बंधित सभी उपकरणों की जाँच हर स्तर से कर लें। हर बड़े पूजा पंडालो में फायर सेफ्टी का ज्यादा ख्याल रखें एवं पूजा पंडालो के मजबूती का विशेष ख्याल रखें। कम-कम संख्या में भक्तों को पंडाल में दर्शन के लिए भेजें ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। पंडाल में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया गया।

किसी तरह की अप्रिय घटना घटने पर आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना घटने पर आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए सम्बंधित अधिकारी को निर्देश दिया एवं पूजा पंडाल के सदस्यों से कहा की आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस आने-जानें की समुचित व्यवस्था हो यह सुनिश्चित कराने को कहा।

जिला प्रशासन की तरफ से सभी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा के दौरान सभी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए सम्बंधित अधिकारी एवं सम्बंधित सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त रांची ने कहा की सादे लिबास में भी पुरुष और महिला पुलिस पूजा पंडालो के पास तैनात रहेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने पूजा पंडालो के निरीक्षण क्रम में सभी पूजा पंडालों के सदस्यों से कहा की जिला प्रशासन की तरफ से जितने सेफ्टी बिंदु तय किए गए हैं, उसका पालन अनिवार्य रूप से करना सभी पूजा पंडालो की जिम्मेदारी हैं। किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
आपको जानकारी हो की कल भी रांची शहर के विभिन्न पंडालों का उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *