कांग्रेस के 137 की स्थापना दिवस पर झारखंड और देशवासियों को बधाई

Spread the love

रांची: कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 136 वर्ष हो गए। 136 साल का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।
यह बातें हाजी मतलुब इमाम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी /अध्यक्ष झारखंड राबता हज कमेटी ने कही। उन्होने कहा कि देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसके साथ ही अन्य कई विपक्ष पार्टियां भी हैं, उनमें से मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी का नाम अधिकतर चर्चाओं में रहता है। अगर कोई बड़ा मुद्दा उठता है, तो विपक्ष की कांग्रेस पार्टी सबसे पहले सक्रिय होती है। आज 28 दिसंबर का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए काफी अहम है, क्योंकि आज ही के दिन एक राजनीति के तहत कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। आज कांग्रेस 137वां ‘कांग्रेस स्थापना दिवस’ मना रही है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 28 दिसंबर को 1885 को अंग्रेज अधिकारी एओ ह्यूम, दादाभाई नैरोजी और दिनशॉ वाचा ने 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *