हाथियों की आवाजाही से बढ़ी चिंता, वन विभाग ने टॉर्च बांटकर दिया सुरक्षा संदेश

Spread the love

रांची जिले के चान्हो प्रखंड के कुल्लू गांव में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग की ओर से गांव में टॉर्च का वितरण किया गया, ताकि रात के समय किसी भी आपात स्थिति में लोग सतर्क रह सकें।
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि देर रात जंगल या उसके आसपास जाने से बचें। विभाग का कहना है कि लोगों की जान सबसे कीमती है और किसी भी तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों से कहा गया है कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और अफवाहों से बचें। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव को रोका जा सके। सुरक्षा, सतर्कता और जागरूकता ही इस समय सबसे बड़ा बचाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *