भाजपा जनता को गुमराह करना चाहती है: शकील अख़्तर अंसारी

Spread the love

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का बयान-हेमंत सरकार में बंगलादेशी मुसलमान दामाद और झारखंड मुसलमान सौतेले बेटे जैसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा यह बयान सोची समझी और जनता को गुमराह करने के मकसद से दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश झारखंड एवं पूरे देश में कही घुसपैठ कर रहा है तो भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव जी का आका नरेन्द्र मोदी, अमित शाह भारत सरकार का मुखिया है उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरे नौ साल से भाजपा के प्रवक्ताओं ने देश की जनता का गुमराह करने का काम किया है। अब जनता समझ चुकी है प्रतुल शाहदेव जी को कहना चाहता हूं कि अब भाजपा को झारखंड में वापसी करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। गुमराह करने वाली भाजपा से  देश की जनता 2024 में हिसाब लेने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *