घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र बनाती है भाजपा : संजय सेठ

Spread the love

रांची : भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो घोषणा पत्र जारी नहीं करती है, संकल्प पत्र जारी करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम घोषणाओं पर नहीं संकल्प लेने और उसे पूर्ण करने पर विश्वास करते हैं। उपरोक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने भाजपा महानगर कार्यालय में विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू और महामंत्री बलराम सिंह भी मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत में सेठ ने कहा कि विकसित भारत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है। मोदी की गारंटी इस देश की जनता का विश्वास है। इसी लक्ष्य के साथ हमने राष्ट्रीय स्तर पर संकल्प पत्र सुझाव अभियान आरंभ किया है। भाजपा का यह लक्ष्य है कि हम अपने संकल्प पत्र में आम जनता से सुझाव लेने, उनके विचारों को लेने और उसे शामिल कर रहे हैं ताकि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो। इतने बड़े संकल्प को पूर्ण करने के लिए आम जनता की सहभागिता सबसे आवश्यक है। सांसद सेठ ने कहा कि सुझाव संग्रह करने के लिए विभिन्न चरणों में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें 125 कोहॉट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम, 500 एलईडी प्रचार वाहन, मिस्ड कॉल एवं नमो ऐप के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा। देशभर में 6000 से अधिक सुझाव पेटियां लगेंगी। इसके अलावा घर-घर जनसंपर्क भी किया जायेगा। सांसद सेठ ने कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए है। जहां कई स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा आमजनता 9090902024 पर मिस कॉल करके अपने सुझाव दे सकती है। नमो ऐप के माध्यम से भी अपने सुझाव भाजपा को दिए जा सकते हैं। सांसद श्री सेठ ने आम जनता से आग्रह किया यह अभियान सिर्फ बीजेपी का अभियान नहीं है। यह जन-जन का अभियान है। देश का अभियान है। अधिक से अधिक आम जनता की सहभागिता विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में सकारात्मक भूमिका निभायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *