रांची: कचहरी चौक के होटल में आधी रात पुलिस की छापेमारी, कई लोग हिरासत में

Spread the love

रांची में SSP राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कचहरी चौक स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल परिसर में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक, होटल में कथित तौर पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन युवतियों समेत 8 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर और स्टाफ से भी पुलिस अधिकारियों ने सघन पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में आखिर किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
कार्रवाई के दौरान ASP कोतवाली, सिटी डीएसपी समेत कई थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और कथित सेक्स रैकेट से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *