पर्व-त्योहारों में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर जोर, झारखंड तंजीम ने की धार्मिक-सामाजिक संगठनों के साथ परिचर्चा

Spread the love

शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व-त्योहार : शमशेर आलम

रांची : आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर झारखंड तंजीम की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस तरह का आयोजन राजधानी रांची में पर्व त्योहार से पहले पहली बार सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को एक पटल पर लाने का कोशिश किया जा रहा है. परिचर्चा का आयोजन पार्टी पैलेस होटल, मेन रोड, रांची में किया गया। इस अवसर पर झारखंड तंजीम के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि झारखंड की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए रही है। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान भी सभी समुदायों को मिल-जुलकर शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि परिचर्चा का उद्देश्य विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी समन्वय, भाईचारा, सामाजिक शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विचार-विमर्श करना है। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव साझा किए और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर झारखंड तंजीम के मीडिया प्रभारी सरवर आलम, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के महासचिव आक़िलुर रहमान, युवा दस्त के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा, युवा दस्त के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, हीरालाल साहू, पप्पू गद्दी, अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद, दीपक ओझा,साहेब अली, मोहम्मद महजूद, मोहम्मद इस्लाम रामलला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी , आफताब आलम राजू सिंह,अनिल कुमार केसरी प्रोफेसर हरविंदर सिंह राईन पंचायत के सदर फिरोज, मेराज गद्दी,हाजी मासूक,राहुल, गोपाल साहू, सागर कुमार,सहित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल के प्रतिनिधि, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *