ठंड में ठिठुरते सैकड़ो बेसहारा लोगों का सहारा बनी युवा दस्तक ओरमांझी

Spread the love

ओरमांझी: प्रखंड में शीतलहर और सर्द हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था युवा दस्तक ओरमांझी के द्वारा कंबल वितरण किया गया। बुधवार को युवा दस्तक के सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष आशीष कुमार साहू के साथ शिविर लगाकर कंबल वितरण किया। सैकड़ो गरीब एवं बेसहारा लोगों को कंबल प्रदान किया। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब कंबल मिली तो वे सभी कंबल पाकर काफी प्रसन्न हो गए। और संस्था के प्रति धन्यवाद करते हुए भावुक दिखे। सदस्यों ने जरूरतमंद गरीब,महिलाओं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। मौके पर युवा दस्तक के अध्यक्ष आशीष कुमार साहू ने बताया कि संस्था द्वारा ठंड से कांपते जरूरतमंद गरीबों के लिए ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश अगर सफल हो जाए तो यही इंसानियत है। इन्हीं माननीय संवेदनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस तरह के आयोजन ठंड को देखते हुए प्रारंभ की गई है। जो आगे भी अनवरत चलते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर,राष्ट्रीय महिला व मोर्चा कार्य समिति सदस्य नलिनी, सुचिता सिंह, रेखा महतो, नूतन केसरी, उषा देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष माधुरी देवी, बिक्रम महतो, शशि पांडे, जिम्मी, राहुल महतो, सिद्धार्थ राज साहू, विजय महतो विशाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *