विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन ने आदिम जाति सेवा मण्डल के बच्चो के साथ धूमधाम से मनाया जयंती

Spread the love

आज दिन्नाक 15 नवम्बर 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन( नेहरु युवा केंद्र ,ययुव कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय से सम्बन्धता प्राप्त संस्था) द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में आदिम जाति सेवा मण्डल, राँची में मनाया गया| सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्पार्जन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती


जिसमे योगा बियॉन्ड रिलीजन संस्था का भी सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष अग्रवाल द्वारा किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में सुमुर मुंडा एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह रहे। एवम मुख्य वक्ता के रूप में स्वीटी नायक रही। अतिथियों ने कहा हमे बिरसा मुंडा जी के जीवनी से सिख लेनी की जरूरत है।
सभी बच्चे के मुँह से भारत माता की जय एवम भगवान बिरसा मुंडा की जय के नारे से हॉल गूंज उठा।अंत मे ढोल के साथ सभी अतिथि ने बच्चे के साथ नृत्य कर मिटाई बाटी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, योग बियॉन्ड रिलीजन की संस्थापिका राफिया नाज़, श्रवण ,विकास एवं आश्रम के कर्मचारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *