थिंक 2024 एक विजन है और उस लक्ष्य के तहत काम करेगी प्रोफेशनल्स कांग्रेस

Spread the love

रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता होटल आर्या, रांची में ‘‘थिंक-2024’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ,कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव उपस्थित हुए।
कार्यक्रम प्रारंभ के पूर्व प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा तमाम मुख्य अतिथियों को माला, पुष्पगुच्छ, अगंवस़्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि हर व्यक्ति सबसे पहले देश का नागरिक होता है, राज्य का महत्वपूर्ण अंग होता है। कोई भी समाज बिना व्यापार और बिजनेस से मजबूत नहीं हो सकता है। इस चीज की महत्ता को देखते हुए प्रोफेशनल्स कांग्रेस को नये रूप में लाया गया है। जो कि हमारे आदर्श के रूप में उन्हीं प्रोफेशनल्स ने इस पार्टी का निर्माण और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और इस कांग्रेस पार्टी की आधारभूत जो रचना थी उसे प्रोफेशनल्स ने ही किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रोफेशनल्स होते हुए भी सेवा का मार्ग कांग्रेस को चुने और देश को आजादी दिलायी। इसलिए कांग्रेस सेक्युलर विचारधारा के साथ सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर शांति प्रिय ढंग से इस देश का नवनिर्माण की गई है। जिसे पूरे विश्व ने सराहा। वहीं पंचवर्षीय योजना के तहत हर एक क्षेत्र को हर वर्ग को जोड़कर एक राष्ट्र निर्माण पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने की। देश की भविष्य देखने के लिए एक योजना बनाया जिसे आज सिर्फ नाम बदलकर उसके माध्यम से अन्य काम किया जा रहा है, जिसका नाम नीति योग कर दिया गया है। आज झारखंड की जो स्थिति है, तीन राज्य एक साथ स्थापित की गई थी, छतीसगढ़, उतराखंड और झारखंड इसको देखते हुए सबसे सशक्त झारखंड को मानता हूं, तीन राज्यों को मैंने नजदीक से देखा है झारखंड में जो स्किलड, सोच बुद्धिजीवी वर्ग का समूह है वह अन्य राज्यों में नहीं है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार प्रोफेशनल्स के मुद्दे को लेकर काफी संजीदा है, लेकिन जो आप चाहते है उतने काम किसी की सरकार ने उतनी संजीदगी के साथ नहीं कर पाई है। इस हॉल में जितनी संजीदगी के साथ आप सब बैठे है उतनी संजीदगी के साथ पार्टी और सरकार का साथ देंगे तो मैं समझता हूं कि आधे से अधिक काम हो जाएंगे। हमारे पास सारी सुख सुविधा , मानव श्रम होते हुए भी लोग रोजगार के लिए बाहर पलायन कर रहे हैं और हमारे राज्य में सारी चीजे है, बाहर जाकर कोयला हीरा हो जाता है। लेकिन यहां कोयला बस कोयला ही रह जाता है। तो निश्चित रूप से इस पर हमसबों की जिम्मेदारी है। कहीं सरकार पीछे रह गयी है तो कहीं हमलोग भी पीछे रह गये हैं अगर कोई कहता है कि चैन छिन्नतई की घटना हो रही है पुलिस कुछ नहीं कर रही है तो वो मात्र चैन छिन्नतई मामला नहीं है वो बेरोजगारी का मामला है पूरे देश में बेरोजगारी बढ़ी है। मोदी सरकार के आने से देश में आर्थिक समानता काफी बढ़ी है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि व्यापार क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जब तक पब्लिक पार्टनरशीप नहीं होगा तब किसान उत्पादन खराब होता रहेगा। खनिज भंडार से समृद्ध हमारे झारखंड राज्य में उद्यौगिक विकास के क्षेत्र में स्वर्णिम अवसर है। राज्य में ऐसे उद्योगों की स्थापना की ज़ाय जो रोज़गार के सृजन के साथ साथ राज्य सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति हो सके |
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हर व्यक्ति अपने राज्य के लिए, प्रोफेशन के लिए, अपने करियर के लिए अच्छा करना चाहता है। राजनीति एक अच्छी विषय है जिसके जरिये राज्य का विकास होता है, हालांकि आजकल यह क्षेत्र पैसा बन गया है जिस कारण भ्रष्टाचार आ गया है। खेल के क्षेत्र में खेल भावना होती है वैसे ही देश व राज्य की सेवा करने की भावना होनी चाहिए। अंधी दौड नहीं लगानी चाहिए प्रोफेशनल्स लोगों को सेवा के क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वन जी, टू जी, फॉर जी जिसके बगैर जीवन अधूरा है, उस जी को किस जी ने दिया, स्व0 राजीव गांधी जी की योगदान को हमेशा याद करने की जरूरत है, जिनको संचार का जन्मदाता कहा जाता है।
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो पूरी सोसाइटी के अंदर एक बेहतर बैलेंस बनाती है। कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के प्रति उतना ही संजीदा जितना किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं के सम्मान दिलाने के प्रति है। कांग्रेस पार्टी ने कल ही झारखंड में व्यापारियों के लिए पेसा कानून को लेकर पेसा आभार यात्रा निकाली है। पेसा कानून का मतलब है ग्राम सभा को अधिकार देना और राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापार के साथ-साथ हर वर्ग को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस सभी व्यापारी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़कर थिंक 2024 के लक्ष्य के साथ राहुल गांधी की सपनों को पूरा करने का काम करेगी।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने अपने संबोधन में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश में प्रोफेशनल्स कांग्रेस ‘‘थिंक-.2024’’ लक्ष्य के तहत पूरी संजीदगी के साथ काम करेगी और प्रोफेशनल्स के मुद्दों को पार्टी संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाकर निवारण करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में 27 प्रतिशत आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं। लेकिन व्यापार या उद्योग के क्षेत्र में इनको सहभागिता मात्र 2.5 प्रतिशत है। वहीं हम नॉर्थ ईस्ट की बात करें, तो झारखंड के समतुल्य ही यहां के आदिवासियों व अनुसूचित जनजाति के लोगों की आबादी है। लेकिन नार्थ ईस्ट में व्यापार के क्षेत्र में आदिवासियों को सहभागिता 9 प्रतिशत है। झारखंड में भी आदिवासियों का विकास व उत्थान हो इसके लिए सीआईआई व राज्य सरकार दोनों को मंथन कर कार्य करने की जरूरत है।

आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि विजन 2024 में डिबेट कॉन्क्लेव हर एक शहर में होगा और जितने भी प्रोफेशनल्स है उनके विचार लेकर मजबूत व्यापार और झारखंड को समृद्ध बनाने का यही उद्देश्य है विजन 2024। ओपन फोरम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के रोहित पोद्दार व अमित शर्मा ने कहा व्यापार में आ रहे समस्याओं को अवगत करवाने व सरकार से मांग की सिंगल विंडो सिस्टम को दुरुस्त किया जाए ताकि व्यापारियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े |
प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेशनल वर्ग के लोग प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर, रांची चैप्टर व टीम, जमशेदपुर चैप्टर व टीम, बोकारो की टीम, पलामू चैप्टर व टीम, धनबाद चैप्टर व टीम, गोड्डा चैप्टर व टीम, चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम, मारवाड़ी संघ के लोग, अप्पर बाजार दुकानदार संघ के मेंबर, राहुल सिंघानिया, ऋषभ मोदी, दीपेंद्र कुमार सिंह, मिथिलेश पांडे ,सोनू सिंह, सौरभ कुमार, अंजन कात्यान, कौशल किशोर एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *