दुर्गा सोरेन सेना का तृतीय स्थापना दिवस मनाया गया ।

Spread the love

रांची: सामाजिक संगठन दुर्गा सोरेन सेवा का तीसरा स्थापना दिवस पुराना विधानसभा परिसर में बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ,कार्यकारी अध्यक्ष राजश्री सोरेन एवं केंद्रीय महासचिव देवाशीष मनोरंजन घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे . कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष जयश्री सोरेन ने कहा कि झारखंड को बने हुए 23 साल हो चुका है मगर फिर भी झारखंड के लोग पिछड़े हुए हैं । झारखंड के खनिज संसाधन से यहां के मूल निवासी को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। झारखंड की जनता जानती है कि 23 साल के शासन में अब तक सबसे अधिक सत्ता में कौन रहा है और झारखंड को कहां लेकर गया है । केन्द्र सरकार इडी की कार्रवाई के कारण झारखंड सरकार झारखंड सरकार ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रही है। देश की जनता और झारखंड की जनता यह जानती है कि इडी की कार्रवाई अधिकतर विपक्ष के नेताओं को ऊपर किया जा रहा है। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव देवाशिश मनोरंजन घोष ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना समाज के लिए काम करना ही इसका उद्देश्य है । हम समाज के लिए कुछ कर सके यही इसका मकसद है। इसके लिए जल्द ही दुर्गा सोरेन सेना हेल्पलाइन नंबर लॉन्च करेगी ,जहां लोग अपनी समस्याओं का समाधान रख सकते हैं और उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। दुर्गा सोरेन सेवा की आईटी टीम ट्विटर हैंडल के माध्यम से उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का भी काम करेगी। इस मौके पर झारखंड के 24 जिला से दुर्गा सोरेन सेना के कार्यकर्ता एकजुट हुए जहां अलग-अलग जिलों के जिला अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकर्ता दुर्गा सोरेन सेना को मजबूत कैसे किया जाए इस पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन सुहेल किरमानी ने किया। इस मौके पर दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय सचिव रविंदर कौर, सुभाष सिंह, संतोष सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *