गोरखा संगठन के वर्तमान पदाधिकारी नियमावली के विरुद्ध कर रहे काम। मन कुमार तमांग*

Spread the love

रांची । गोरखा संगठन के पूर्व महासचिव मन कुमार तमांग ने संगठन के वर्तमान पदाधिकारी के नियमावली के विरुद्ध किए जा रहे कार्य के विरुद्ध बुधवार को निबंधन महानिरीक्षक रांची झारखंड को ज्ञापन सौप कर वर्तमान कमेटी को भंग कर नए तरीके से चुनाव कराने की मांग किया साथ ही वर्तमान कमेटी की नियमावली के विरुद्ध किए जा रहे कामों की संपूर्ण जानकारी दिया।वही ज्ञापन की प्रतिलिपि उपयुक्त रांची,अनुमंडल पदाधिकारी रांची, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची, समादेष्टा जैप 1 डोरंडा,थाना प्रभारी डोरंडा सहित अध्यक्ष झारखंड गोरख संगठन को भी सौपा। मौके पर मन कुमार तमांग ने बताया कि वर्तमान कमेटी गोरखा संगठन को मजबूत करने के बजाय तोड़ कमजोर कर रही है। गोरखा संगठन एक मजबूत संगठन है जिसे कुछ लोगों ने हाईजैक कर अपनी जागीर समझ रखा है। मन कुमार तमांग ने बताया कि मै 2006 मे गोरखा संगठन के महासचिव के पद पर समाज द्वारा चुन कर कमेटी मे आया था उसके बाद कुछ घरेलू कारणों से मैने अपने पद से इस्तीफा दिया था। संगठन से इस्तीफा के बावजूद मैं लगातार समाज के लिए कार्य कर रहा था। उसके बाद दोबारा मैंने 24 अक्टूबर 2023 को संगठन की सदस्यता लेने के लिए वर्तमान कमेटी को अपना नाम दिया परंतु अब तक 5 महीना बीत जाने के बाद भी मुझे संगठन की सदस्यता नही दिया गया वही अब तक सदस्यता नही देने का उचित कारण भी नही बताया गया। ये सिर्फ मेरे साथ ही नही हुआ बल्कि जैप 1 के पूर्व सूबेदार मेजर प्रभास छेत्री प्रदीप लामा रवि सिंह सहित कई और लोगो को भी सदस्यता नही दिया गया। जिसकी मै घोर निन्दा करता हूं और सरकार से ये मांग करता हूं की वर्तमान कमेटी को भंग कर नए तरीके से गोरखा संगठन का चुनाव कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *